शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी, गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी कर हरे निशान में जगह बना ली।

7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा!  ये खबर भी पढ़े : 7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सिप्ला, सन फार्मास्यूटिकल, श्रीराम फाइनेंस और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 2.75 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना ये खबर भी पढ़े :  रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना

दूसरी ओर, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और विप्रो के शेयर 2.83 प्रतिशत से लेकर 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,779 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,555 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,224 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 8.02 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,086.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक गिर कर 76,878.66 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही यह सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा।

बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 69.34 अंक की बढ़त के साथ 77,163.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 31.60 अंक फिसल कर 24,071.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक टूट कर 24,040.05 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों में लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने रिकवर करना शुरू कर दिया। खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 19.65 अंक की बढ़त के साथ 24,122.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 291.17 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,094.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,102.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी की पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

नई दिल्ली। भारत के लगभग सभी बच्चे अब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े कई खतरों का सामना कर...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल