टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल नौ कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई, जबकि एक कंपनी के मार्केट कैप में गिरावट आई है।

शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

इनमें सबसे अधिक फायदा भारती एयरटेल को हुआ, जबकि मार्केट कैप में बढ़ोतरी के मामले में दूसरा स्थान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हासिल किया।

टॉप कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, रिलायंस सबसे प्रभावित ये खबर भी पढ़े : टॉप कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, रिलायंस सबसे प्रभावित

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में

इस सप्ताह के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 2,15,142.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी

दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 12,699.49 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद भारती एयरटेल का मार्केट कैप 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 51,675.23 करोड़ रुपये उछल कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 26,553.71 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 5,98,501.25 करोड़ रुपये के स्तर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़ कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया।

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 12,699.49 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,69,350.13 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के अलावा पिछले सप्ताह के कारोबार में लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 21,929.12 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,79,126.95 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 16,753.57 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9,55,415.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 11,948.72 करोड़ रुपये उछल कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,724.22 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,66,021.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,71,882.96 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही।

इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 12,01,263.14 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,62,963.30 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,66,021.99 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,55,415.07 करोड़ रुपये).

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (कुल मार्केट कैप 7,69,350.13 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,98,501.25 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,79,126.95 करोड़ रुपये).

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,56,726.30 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,15,946.75 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: घरेलू विवाद के बीच गर्भवती महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में सात माह की गर्भवती महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर: घरेलू विवाद के बीच गर्भवती महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

कौशाम्बी।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सिराथू परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी री-एग्जाम 2026) कड़ी सुरक्षा के बीच...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में नीट-यूजी री-एग्जाम शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग भारत की शाश्वत और प्राचीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 