लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज लेकर गूंजा आसमान, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने की पुष्पवर्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार दिखा ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने पीएम मोदी को ध्वजारोहण में दी सहायता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। ऐतिहासिक विरासत लाल किले से आज देश की आजादी का 80वां जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गाकर 150 वर्ष पुरानी विरासत को याद किया गया। भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले की प्राचीर पर पुष्प वर्षा की। इनमें से एक हेलीकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरे ने ‘वंदे मातरम’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरी। हेलीकॉप्टरों की कमान विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय ने संभाली।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने लाल किला प्रांगण में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय प्रधानमंत्री से कराया। इसके पश्चात दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने प्रधानमंत्री को ‘जनरल सैल्यूट’ दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इस टुकड़ी में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस में से प्रत्येक के एक अधिकारी और 24 जवान शामिल रहे।

रायबरेली में बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या की, शव दफनाया ये खबर भी पढ़े : रायबरेली में बेटी ने मां संग मिलकर पिता की हत्या की, शव दफनाया

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय सेना को समन्वयक सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह ने संभाली। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विनीत कुमार ने संभाली। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर गए, जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले गए। कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहायता की। ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से सुसज्जित इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत ने संभाली। गन पोजीशन ऑफिसर की जिम्मेदारी नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार ने निभाई। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 32-32 जवान शामिल रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तो इसी इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड ने ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी। इस संयुक्त गार्ड की कमान मेजर लोकेंद्र सिंह शेखावत ने संभाली। नेशनल फ्लैग गार्ड में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर विकास यादव, नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर उमेश जी ने किया। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) विकास मीणा ने संभाली। तिरंगा फहराए जाने के बाद उसे ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी गई।

इस दौरान सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई। सेना के बैंड का संचालन सूबेदार ईश्वर सिंह ने किया, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल रहे। लाल किले पर मौजूद लोगों ने साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और फिर उसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...