रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारतीय रेल : भारतीय रेल अपने यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए 1 जुलाई से बड़े बदलाव करने जा रही है। रेल यात्रा के दौरान नियम तोड़ने वाले यात्रियों से अब न्यूनतम जुर्माने के रूप में दोगुनी रकम वसूली जाएगी। बढ़ा हुआ न्यूनतम जुर्माना 'जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026' के तहत लागू किया जा रहा है और ये 1 जुलाई, 2026 से एक अलग नोटिफिकेशन के जरिए प्रभावी होगी।


रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 में किया गया बदलाव
सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम, 1989 के कानूनों में भी बदलाव किए हैं। रेल मंत्रालय की ओर से PIB द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत, 1 जुलाई से ट्रेन में बिना वैध टिकट या पास के फर्जी तरीके से यात्रा करने पर कम से कम 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस जुर्म के लिए अभी न्यूनतम 250 रुपये जुर्माना लिया जाता है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

धारा 138 के तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला जाएगा दोगुना जुर्माना
इसके अलावा, धारा 138 के तहत, 1 जुलाई से ट्रेन में बिना वैध टिकट या पास के यात्रा करना या निर्धारित स्टेशन से आगे की यात्रा करते पकड़े जाने पर न्यूनतम 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए भी अभी 250 रुपये का न्यूनतम जुर्माना वसूला जाता है। PIB से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे एक्ट, 1989 की धारा 137 और 138 के अन्य प्रावधानों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

रेलवे ने बताया कि न्यूनतम जुर्माने की राशि को दोगुना करने का मुख्य उद्देश्य अनुपालन को मजबूत करने और राजस्व सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

उदाहरण से समझें, पकड़े जाने पर कुल कितनी चुकानी होगी कीमत
1 जुलाई से अगर कोई यात्री बिना टिकट पाया जाता है तो उसे यात्रा के पूरे किराये के साथ अब 250 रुपये के बजाय 500 रुपये देने होंगे। मान लीजिए, कोई यात्री प्रयागराज से वाराणसी तक बिना टिकट खरीदे यात्रा कर रहा है, जिसका किराया 200 रुपये है। टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर उसे 200 रुपये के पूरे किराये के साथ 500 रुपये का जुर्माना समेत कुल 700 रुपये देना होगा।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026 : जानें  करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

मेष   दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 23 अगस्त 2026 : जानें  करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार

भोपाल। किसी मासूम बच्चे का घर से बिछड़ जाना केवल एक परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय नहीं,...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!