आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने गीतों व गजलों से श्रोताओं को आनंदित किया। दिलाज़ाक स्थित संयोजक मुहम्मद नक़ी इदरीसी के आवास पर आयोजित मुशायरे की अध्यक्षता हाजी जलालुद्दीन ने की। मुख्य अतिथि शहीद-ए-वतन अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां के पौत्र अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां ने आयोजन की सराहना की। तिलावत-ए-क़ुरआन, हम्द एवं नात के बाद महफिल में असग़र यासिर, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, हमीद ख़िज़र, शाहिद रज़ा, आफ़ताब आलम कामिल वारसी, हसीब चमन, ख़लीक़ शौक़, फ़हीम बिस्मिल, सैयद शारिक़ अक्स, गुलिस्तां ख़ां एडवोकेट, फ़ैसल फ़ैज़, विकास सोनी ऋतुराज आदि ने अपना कलाम प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने ख़ूब सराहा। इस अवसर पर आफ़ाक़ उल्ला ख़ां, मतलूब उल्ला खां, इमरान ख़ान, इमरानुद्दीन, इरफ़ान अहमद अंसारी, सुधाकर तिवारी एडवोकेट, शकील अहमद सहित शहर के अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। संचालन फ़हीम बिस्मिल ने किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
