हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। हज की पवित्र यात्रा पर जाने के इच्छुक भारतीय मुस्लिम नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट एवं “हज सुविधा” मोबाइल एप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ होकर 20 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े : एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्तडिजिटल कुर्रा के बाद जमा करनी होगी अग्रिम राशि
हज कमेटी द्वारा जारी सर्कुलर में बताया गया है कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया) आयोजित की जाएगी। चयनित होने वाले प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करानी होगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन अथवा भुगतान की समय-सीमा में किसी प्रकार की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े : डीएम का सख्त संदेश: आवारा कुत्तों, अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स पर होगी कड़ी कार्रवाईआवेदन से पहले दिशा-निर्देश पढ़ना जरूरी
हज कमेटी ने सभी इच्छुक आवेदकों को आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों, घोषणाओं एवं प्रतिज्ञापत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा —
- मशीन-पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की स्कैन कॉपी।
- - नवीन पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ।
- बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक की प्रति।
- निवास अथवा पते का प्रमाण पत्र।
कमेटी के अनुसार आवेदक के पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होना आवश्यक है।
समय रहते करें तैयारी
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इच्छुक हज यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इससे अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा और आवेदन प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सकेगी। कमेटी ने देशभर के हज यात्रियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि हज-2027 की तैयारियां समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
