मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का जोरदार अटैक होने वाला है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 23 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है। भीषण आंधी में उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के जिलों में बड़े-बड़े वृक्ष उखड़ सकते हैं।
वहीं कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। निचले स्तर पर हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 23 जून को मौसम का हाल कैसा रहेगा।
देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 जून को देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी राज्यों को विशेष रूप से सावधान रहना है। यहां बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।
ये खबर भी पढ़े : चार साल बाद सिंगल्स कोर्ट पर वापसी करेंगी सेरेना, विंबलडन 2026 के लिए मिला वाइल्डकार्डदिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(23-26 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 23 जून को मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(23-25 जून- हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, कुशीनगर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 23 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (23-26 जून- तेज बारिश और तूफान का अलर्ट): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और अररिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 23 जून को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड ( 23-24 जून- बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, कल यानी 23 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड ( 23 जून- बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट): नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के तेज झोंके चल सकते हैं। वहीं, कल यानी 23 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (23-26 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 23 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (23 जून- भारी बारिश-आंधी की संभावना): उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, मिरपुर, डोडो, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(23 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): नादिया, मालदा, बांकुड़ा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुरी और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (23-25 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, तरन तारन, होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (23 जून- बारिश- तेज हवा की चेतावनी): चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, बारन, करौली, अलवर और कोटा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (23 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): बेतुल, छिंदवाड़ा, विदिशा, होशंगाबाद खंडवा, मुरैना, टीकमगढ़, सिवनी, खरगोन, देवास, बेलाघाट, उमरिया, मांडला, गुना, इंदौर, रीवा, सीधी और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (23 जून- बारिश- आंधी की चेतावनी): बारपेटा, ग्वालपाड़ा, कोकराझार, दरांग, धेमाजी, धुबरी, चिरांग, गोलाघाट, होजाई और कछाड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
