औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार देर शाम बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बाबरपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आजाद नगर गढ़ा से भंडारे का निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे। वहीं अमावता से मोपेड पर सवार दो लोग आजाद नगर गढ़ा में आयोजित भागवत कथा के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सरदार के ट्यूबवेल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में घायल सभी लोग ग्राम पंचायत अमावता के निवासी बताए गए हैं। घायलों में आकाश बाथम (20) पुत्र गोविंद बाथम, रवि उर्फ पूती सेंगर (36) पुत्र सुरेंद्र सेंगर, अंकित दुबे (22) पुत्र राम प्रकाश दुबे तथा दीपक बाथम (28) पुत्र राम प्रकाश बाथम शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार, उपचार के बाद सभी घायल घर लौट आए हैं। आकाश बाथम और पूती सेंगर का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं मिली।

ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस ये खबर भी पढ़े : ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस

दोनों के सिर में टांके आए हैं। वहीं अंकित दुबे के दाहिने हाथ में टांके लगे हैं और कलाई में चोट आई है। दीपक बाथम के दाहिने पैर की पिंडली में चोट बताई गई है।

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत