वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख, अमेरिकी-एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिका में मेगाकैप टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में गिरावट की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के सपोर्ट से डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 148.01 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 51,712.71 के स्तर पर पहुंच गया।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम ये खबर भी पढ़े : सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम

इसके विपरीत एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,472.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार ये खबर भी पढ़े : इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

इसी तरह नैस्डेक 351.33 अंक यानी 1.32 प्रतिशत टूट कर 26,166.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,678.89 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,437.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा ये खबर भी पढ़े : पीएनबी ने लॉन्च किया ‘ट्विन’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, वीजा और रुपे दोनों की सुविधा

इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 153.87 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,139.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.25 प्रतिशत लुढ़क कर 8,400.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में है।

एशियाई बाजार के सूचकांकों में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,213.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,095.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत टूट कर 6,096.04 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 422.90 अंक यानी 4.64 प्रतिशत के स्तर पर आ गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 548.92 अंक यानी 1.15 प्रतिशत लुढ़क कर 47,192.59 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 758.96 अंक यानी 1.05 प्रतिशत फिसल कर 71,595 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 243.52 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,525 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,561.89 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 4,147.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी की पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

नई दिल्ली। भारत के लगभग सभी बच्चे अब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े कई खतरों का सामना कर...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल