इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हिमाचल प्रदेश  : देर रात तक दुकानदारी करने की इच्छा रखने वाले तमाम दुकानदारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। अब दुकानदार सिर्फ देर रात तक ही नहीं, बल्कि 24 घंटे अपनी दुकान खोल सकेंगे। खास बात ये है कि देर रात तक दुकान खुली रखने पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी दिक्कत-परेशानी नहीं होगी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद पूरे राज्य में चौबीसों घंटे दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है।

दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 में किया गया संशोधन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के श्रम कानूनों में संशोधन के बाद अब हिमाचल प्रदेश में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान चौबीस घंटे खुले रह सकेंगे। सुक्खू ने मंगलवार शाम श्रम और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 और संबंधित नियमों में संशोधन किया है ताकि पूरे राज्य में कानून का ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

दुकानदारों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी होगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित प्रावधानों के तहत दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीस घंटे चलाने करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा, ''इससे दुकानदारों के लिए चीजें लचीली होंगी और उपभोक्ताओं को भी अपनी सुविधानुसार खरीदारी करने में मदद मिलेगी।'' मुख्यमंत्री ने विभाग को प्रमाण पत्र और लाइसेंस सहित अपनी सभी सेवाओं की पहुंच को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को इन दस्तावेजों को प्राप्त करने में किसी भी तरह की असुविधा न हो। 

युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों से कहा कि वे अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करें। सुक्खू ने सरकार की रोजगार सृजन पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''वित्त वर्ष 2026-27 में 500 और युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, जिसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।'' 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध