शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया।

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं ये खबर भी पढ़े :  बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

खरीदारों की लिवाली की वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर 2.22 प्रतिशत से लेकर 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 6.75 प्रतिशत से लेकर 2.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,783 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,011 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 772 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 357.77 अंक की मजबूती के साथ 77,160.67 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली की वजह से यह सूचकांक फिसल कर 77,008.02 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। पहले 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 77,249.27 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 398.81 अंक की तेजी के साथ 77,201.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 93.50 अंक उछल कर 24,106.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा।

बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी 24,073.15 अंक के स्तर तक गिर गया, वहीं खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने 24,148.70 अंक तक छलांग भी लगाई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 132.20 अंक की मजबूती के साथ 24,145.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 154.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह स्थिर कोलकाता। वरिष्ठ बालीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को हाथ...
मनोरंजन  पश्चिम बंगाल 
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार...
राष्ट्रीय 
रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन

थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत

मरने वाले चार लोगों में वह बंदूकधारी भी शामिल था या नहीं, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत

उत्तर प्रदेश

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं: डिप्टी सीएम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर पूरी तरह नजर हरिद्वार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर...
उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी स्तर पार होते ही बढ़ी चिंता

पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल), हुआ गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली (घायल),  हुआ गिरफ्तार