ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

यूरोपीय बाजारों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पिछले सत्र के कारोबार में 263.24 अंक यानी 0.49 प्रतिशत उछल गया।

 घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,723.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 221.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 26,363.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,888.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 8,669.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 76.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,126.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 116.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,751 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,619.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.03 प्रतिशत उछल कर 5,638.62 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 3,878.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 735.44 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूट कर 65,565 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 429.82 अंक यानी 1.69 प्रतिशत लुढ़क कर 25,486 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 300.97 अंक यानी 4.56 प्रतिशत फिसल कर 6,297.29 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 190.60 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44,421 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 6,349.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उतरौला (बलरामपुर I मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध...
गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत