डीएम का सख्त संदेश: आवारा कुत्तों, अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सख्त निर्देश जारी किए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकाय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और अनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स के तहत कुत्तों की पहचान कर नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बरसात के मौसम को देखते हुए डीएम ने नाला सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नगर क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध ये खबर भी पढ़े : आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

उन्होंने अतिक्रमण हटाने को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि प्रमुख बाजारों, सड़कों, चौराहों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही नगर निकायों को वार्ड गजेटियर तैयार करने, आधारभूत सुविधाओं का अपडेट रिकॉर्ड रखने और जीपीएस लोकेशन युक्त फोटोग्राफ संलग्न करने के निर्देश दिए गए।

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित। ये खबर भी पढ़े : सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित।

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों तक योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।

लखनऊ स्टडी सेंटर अग्निकांड: सीएम योगी ने किया घटनास्थल निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : लखनऊ स्टडी सेंटर अग्निकांड: सीएम योगी ने किया घटनास्थल निरीक्षण

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

प्रतिबंधों में राहत, संपत्तियां अनफ्रीज करने सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ  के अलीगंज क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटनालखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।...