लखनऊ स्टडी सेंटर अग्निकांड: सीएम योगी ने किया घटनास्थल निरीक्षण

राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया में सोमवार को एक स्टडी सेंटर में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद इमारत में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कई छात्रों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि छात्रों को बाहर निकलने का सही रास्ता समझ नहीं आया। कई छात्र बाथरूम और खिड़कियों की ओर भागे, जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में 14 बच्चों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का किया गया भव्य स्वागत  ये खबर भी पढ़े : सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का किया गया भव्य स्वागत

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बगल की इमारत की छत से दीवार काटकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। अब तक लगभग 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं।

अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

मौके पर पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी Rajeev Krishna, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से कई शव देखे हैं।

लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

सीएम और पीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ लौटते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और केंद्र सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन से अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरा परिसर जलने लगा। कई लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अंदर फंसे छात्रों को बचाने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजन अपने बच्चों की तलाश में अस्पतालों और घटनास्थल के चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और राहत-बचाव कार्य लगातार चल रहा है।


मायावती ने कोचिंग अग्निकांड पर संवेदनाएं व्यक्त की

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोचिंग अग्निकांड पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

भरत भूषण एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग ठुकरा दी...
राष्ट्रीय 
भरत भूषण एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

प्रतिबंधों में राहत, संपत्तियां अनफ्रीज करने सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ  के अलीगंज क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटनालखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक : केशव प्रसाद मौर्य

यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।...
उत्तर प्रदेश 
यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन