यूपीएससी मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सोमवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुख्यालय के बाहर जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इससे युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

हरदोई से आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि फार्म भरने के बाद से ही लगातार आंदोलन करना पड़ रहा है। कभी वैकेंसी को लेकर, तो कभी परीक्षा कराने की मांग को लेकर और अब रिजल्ट जारी कराने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी समय-समय पर लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन करते हैं और आयोग व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखते हैं।

भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद  ये खबर भी पढ़े : भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद

हालांकि हर बार उन्हें आश्वासन तो मिलता है, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है और नियुक्तियां भी नहीं हुई हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार, पेट-2022 के आधार पर निकाली गई 1468 पदों वाली ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती और 5512 (संशोधित 5369) पदों की जूनियर असिस्टेंट भर्ती का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। परिणाम में लगातार हो रही देरी से हजारों अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आयोग से लंबित भर्तियों का परिणाम जल्द घोषित करने और नियुक्ति प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों की तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें नौकरी का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

सोनू निगम : सोनू निगम ने एक बार फिर दिखाया है कि संगीत उनके जीवन में कितनी गहराई से रचा-बसा...
मनोरंजन 
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

दिल्ली  : केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए...
राष्ट्रीय 
राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

तेहरान  :मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

दिल्ली :भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की...
खेल 
भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

उत्तर प्रदेश

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया