भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया गया था। इसमें शामिल बल्लेबाज साई सुदर्शन जिनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था वह पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से 8 अगस्त को बाहर हो गए थे। अब बीसीसीआई ने साई सुदर्शन की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें लंबे समय के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में सरफराज खान की वापसी हुई है। सरफराज ने आखिरी टेस्ट मुकाबला नवंबर 2024 में खेला था। बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि सरफराज खान गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

सरफराज खान ने नवंबर 2024 में खेला था आखिरी मुकाबला
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह पर शामिल किए जाने वाले सरफराज खान को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2024 में घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इसके बाद से सरफराज खान को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं उनके अभी तक के टेस्ट करियर को लेकर बात की जाए तो सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 11 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 37.1 के औसत से 371 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है।

सार्थक के 95 रन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत ये खबर भी पढ़े : सार्थक के 95 रन, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

सुदर्शन अभी COE में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से रहे हैं गुजर
बीसीसीआई ने सरफराज खान को श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किए जाने के साथ साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपनी रिलीज में अपडेट दिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं जिसमें उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

सोनू निगम : सोनू निगम ने एक बार फिर दिखाया है कि संगीत उनके जीवन में कितनी गहराई से रचा-बसा...
मनोरंजन 
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

दिल्ली  : केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए...
राष्ट्रीय 
राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

तेहरान  :मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

दिल्ली :भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की...
खेल 
भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

उत्तर प्रदेश

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया