मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान  :मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो जारी किया है। ये वीडियो ईरान के सरकारी मीडिया मेहर न्यूज ने जारी किया है। वीडियो में मुज्तबा खामेनेई बिल्कुल अच्छी सेहत में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी वीडियो में बैठे हैं। हालांकि, वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

28 फरवरी से अंडरग्राउंड चल रहे हैं मुज्तबा
बता दें कि ईरान के सरकारी चैनल ने 162 दिन बाद अचानक मुज्तबा खामेनेई का वीडियो जारी किया है। 28 फरवरी को अयातुल्लाह खामेनेई के घर पर हमले के बाद से मुज्तबा खामेनेई अंडरग्राउंड चल रहे थे। अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां मुज्तबा खामेनेई को दिन-रात ढूंढ रही हैं लेकिन दूर-दूर तक मुज्तबा का ट्रेस नहीं मिल रहा है।

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल.... ये खबर भी पढ़े : ईरान युद्ध के आंकड़ों पर घिरा पेंटागन, युद्ध में मारे गए 18 अमेरिकी सैनिक और 624 घायल....

मुज्तबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे
हालांकि, मुज्तबा खामेनेई को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। पहला कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं लेकिन बुरी तरह से घायल हैं। दूसरा कि मुज्तबा खामेनेई की हालत सीरियस है। कभी भी उनके निधन की खबर आ सकती है। तीसरा दावा कि मुज्तबा पूरी तरह ऑफलाइन हो गए हैं। अब सिर्फ हाथ से लिखे नोट्स और भरोसेमंद लोगों के जरिए संदेश भेज रहे हैं। मुज्तबा को लेकर चौथा थ्योरी ये भी चल रही है कि वो इस समय रूस में हैं। पुतिन की देख-रेख में उनका इलाज हो रहा है।

पिता के जनाजे में भी नहीं आए थे मुज्तबा खामेनेई
लेकिन मुज्तबा कहां हैं, इसे लेकर कोई कुछ भी ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा है। मुज्तबा सिर्फ गिने चुने लोगों से मिल रहे हैं। यहां तक कि वो अपने पिता के अंतिम सफर में भी शामिल नहीं हुए थे।

क्या ईरानी राष्ट्रपति ने मुज्तबा खामेनेई से की मुलाकात?
ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, हाल में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को तेहरान में एक गुप्त जगह पर ले जाया गया। वहां उनकी मुलाकात सिर्फ थोड़ी देर के लिए उस व्यक्ति से कराई गई, जिसे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बताया गया। कहा जा रहा है कि यह मुलाकात काले शीशों वाली एक गाड़ी के अंदर हुई। गाड़ी में भी राष्ट्रपति पेजेश्कियन को मुज्तबा का चेहरा ठीक से नहीं दिखाया गया।

मुज्तबा खामेनेई के क्रिटिकल कंडीशन में होने का दावा
इन रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया कि मुज्तबा इस समय बेहद क्रिटिकल कंडीशन में हैं। आने वाले दिनों में ईरान की तरफ से उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा  होती है तो इसपर ईरानी अधिकारियों को कोई हैरत नहीं होगी।

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो ने मचाई खलबली!
लेकिन सुप्रीम लीडर की सेहत को लेकर लगाई जा रही तरह-तरह की अटकलों के बीच ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने मुज्तबा का नया वीडियो जारी करके दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में मुज्तबा खामेनेई कई लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

मुज्तबा के लीडर बनने के बाद और घातक हुआ ईरान
हालांकि, मेहर ने यह नहीं बताया कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। साथ ही, उनके आसपास मौजूद लोगों की पहचान भी नहीं बताई गई। लेकिन मुज्तबा खामेनेई इस समय ट्रंप और नेतन्याहू के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं। मुज्तबा के सुप्रीम लीडर बनने के बाद ईरान और घातक हो गया है।

अपने पिता से ज्यादा कट्टर बताए जाते हैं मुज्तबा
अमेरिका और इजरायल को अब इस बात का डर है कि अगर मुज्तबा खामेनेई जिंदा रह गए तो ईरान को परमाणु हथियार बनाने की तरफ फिर बढ़ सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मुज्तबा खामेनेई के विचार काफी कट्टर हैं। पिता अली खामेनेई एटम बम बनाने के खिलाफ थे लेकिन मुज्तबा परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से अमेरिका की टेंशन बढ़ी हुई है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

सोनू निगम : सोनू निगम ने एक बार फिर दिखाया है कि संगीत उनके जीवन में कितनी गहराई से रचा-बसा...
मनोरंजन 
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

दिल्ली  : केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए...
राष्ट्रीय 
राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

तेहरान  :मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

दिल्ली :भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की...
खेल 
भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

उत्तर प्रदेश

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया