टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

साई सुदर्शन: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई की तरफ से टेस्ट सीरीज को लेकर स्क्वाड का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था, जिसमें अनफिट खिलाड़ी साई सुदर्शन का नाम भी शामिल था। सुदर्शन को लेकर ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि वह टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन अब वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुदर्शन इस दौरे से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं जिसमें इससे पहले जसप्रीत बुमराह भी पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर हो गए थे।


अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं सुदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड का ऐलान होने से पहले ही सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट से जूझ रहे थे, जिसमें उनके सीरीज के शुरू होने से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद जताई गई थी। सुदर्शन के टेस्ट सीरीज से बाहर होने को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुदर्शन अभी बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही बीसीसीआई की मेडिकल साइंस टीम के अपडेट के अनुसार साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। मेडिकल साइंस टीम ने सुदर्शन की फिटनेस को लेकर नेशनल सिलेक्शन कमेटी को अपडेट दे दिया है।

कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

सरफराज खान को मौका मिलने की उम्मीद
साई सुदर्शन के बाहर होने के साथ अब सभी की नजरें उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान होने को लेकर टिकी हुई है, जिसमें सरफराज खान इस रेस में काफी आगे माने जा रहे हैं। लेकिन कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है। अभी टीम इंडिया टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल भी दाहिने हाथ की इंडेक्स फिंगर में लगी चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

  नई दिल्ली  : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री सीएम...
राष्ट्रीय 
पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

  नई दिल्ली  :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी का 48...
शिक्षा-रोजगार 
जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कहा जाता है...
विचार मित्र 
5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

शिमला  :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक खास सब्सिडी स्कीम की शुरुआत...
कारोबार 
मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी