कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

 ग्लास्गो।  स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने ताल ठोकी। जिसमें नीरज ने रजत पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय- यशवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। रोहित यादव पदक नहीं जीत सके। 

नीरज ने 85.83 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया तो यश वीर 85.41 मीटर दूर भाला फेंक पाए। इस इवेंट में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का यह दूसरा मेडल है। उन्होंने 2018 में गोल्ड जीता था जबकि 2022 में गेम्स में हिस्सा नहीं किया था।

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज ये खबर भी पढ़े : रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

भले ही नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल नहीं जीत पीए लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में एक बड़ा कारनामा करने में सफल हो गए। नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के पहलरे एथलीट बन गए हैं। नीरज ने साल 2018 में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय नीरज ने 86.47 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। अब नीरज ने ग्लासगो गेम्स में  जैवलिन थ्रो इवेंट में  85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। 

इसी मुकाबले में भारत की झोली में दूसरा पदक डालने का श्रेय मिला युवा एथलीट यशवीर सिंह को। यशवीर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी जब उनका पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर और तीसरे में 81.33 मीटर का थ्रो फेंककर वापसी की लय पकड़ी। चौथे प्रयास में एक बार फिर फाउल और पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर के थ्रो के बाद ऐसा लगा कि शायद पदक उनसे दूर जा रहा है। लेकिन यशवीर ने अपने खेल का सबसे शानदार रूप आखिरी थ्रो के लिए बचाकर रखा था। अपने छठे और अंतिम प्रयास में यशवीर ने पूरी जान झोंक दी और 85.41 मीटर का थ्रो फेंक डाला। यह न केवल उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) था, बल्कि इसने उन्हें कांस्य पदक भी पक्का करा दिया।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

ग्लास्गो। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय जूडो के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गया। जिस खेल...
राष्ट्रीय  खेल 
34 साल का इंतजार खत्म: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

  ग्लास्गो।  स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स नीरज...
खेल 
कॉमनवेल्थ में भारत का भाला चला! नीरज ने जीता सिल्वर, यशवीर ने ब्रॉन्ज से बढ़ाया देश का मान

यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक महिला और उसकी दो बेटियों...
महाराष्ट्र 
यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं के उपहार

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) की शुक्रवार रात चाकू...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई संदिग्ध हिरासत में

महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश: मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है. मृतक की पहचान...
उत्तर प्रदेश 
महराजगंज में संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, बहू पर ससुर की हत्या का आरोप

पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

लखनऊ। अलीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
पॉक्सो मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने घर से दबोचा

एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, महिगवां पुलिस को मिली सफलता