मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शिमला  :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक खास सब्सिडी स्कीम की शुरुआत की है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इस स्कीम के तहत, मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नावों और मछली पकड़ने के उपकरणों के लिए व्यापक सब्सिडी योजनाएं शुरू की हैं।

नाव खरीदने के लिए सरकार देगी 35,000 रुपये की सब्सिडी
हिमाचल प्रदेश की इस सब्सिडी योजना के तहत, पात्र जलाशय मछुआरों को नाव खरीदने के लिए 70 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी। हर नाव की कीमत 50,000 रुपये है, जिसमें से राज्य सरकार 70 प्रतिशत यानी 35,000 रुपये का खर्च उठाएगी और बाकी 30 प्रतिशत यानी 15,000 रुपये लाभार्थी को देने होंगे। इस योजना का उद्देश्य गोबिंद सागर, पोंग डैम, चमेरा, रंजीत सागर और कोल डैम जैसे बड़े जलाशयों में मछली पकड़ने वाले बेड़े को आधुनिक बनाना है, जिससे सुरक्षा, काम करने की क्षमता और मछुआरों के लिए कमाई के मौके बेहतर होंगे। 

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान ये खबर भी पढ़े : घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

सब्सिडी पाने के लिए क्या हैं शर्तें
सब्सिडी पाने के लिए, आवेदक का किसी रजिस्टर्ड प्राइमरी फिशरीज कोऑपरेटिव सोसाइटी का एक्टिव सदस्य होना जरूरी है और उसने एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 50 दिन मछली पकड़ने का काम किया हो।

कास्ट नेट और गिल नेट पर मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
एक और अहम पहल के तहत, राज्य सरकार ने सब्सिडी वाली फिशिंग गियर योजना भी शुरू की है, जिसमें कास्ट नेट और गिल नेट पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत, नदी में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को 3,000 रुपये कीमत वाले कास्ट नेट सिर्फ 300 रुपये में मिलेंगे और राज्य सरकार 2,700 रुपये की सब्सिडी देगी। 

5,000 रुपये वाले गिल नेट के लिए मछुआरों को देने होंगे सिर्फ 500 रुपये
इसी तरह, जलाशय में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को 5,000 रुपये कीमत वाले गिल नेट सिर्फ 500 रुपये देकर मिलेंगे, जबकि राज्य सरकार 4,500 रुपये की सब्सिडी देगी। इस पहल का मकसद अच्छी क्वालिटी के फिशिंग गियर को सस्ता बनाना, टिकाऊ मछली पकड़ने के तरीकों को बढ़ावा देना और राज्य भर की नदियों और जलाशयों में मछली उत्पादन बढ़ाना है।

मछुआरों के पास होना चाहिए मत्स्य विभाग द्वारा जारी वैध लाइसेंस 
इस योजना के तहत, 4,000 सक्रिय नदी मछुआरों को कास्ट नेट और 3,000 सक्रिय जलाशय मछुआरों को गिल नेट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए मिलेंगे। पात्र लाभार्थियों के पास मत्स्य विभाग द्वारा जारी कम से कम लगातार 3 सालों का वैध मछली पकड़ने का लाइसेंस होना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

   बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में आज से तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

  नई दिल्ली  : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री सीएम...
राष्ट्रीय 
पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

  नई दिल्ली  :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी का 48...
शिक्षा-रोजगार 
जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई पीआईयल 

5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कहा जाता है...
विचार मित्र 
5 रुपये की टॉफी खाने पर तालिबानी सजा, मां ने गर्म चाकू से दागे बेटे के पैर

उत्तर प्रदेश

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

   बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
उत्तर प्रदेश 
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना