अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति, 60 दिनों की कार्ययोजना पर बनी सहमति

पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से बातचीत को मिली रफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रतिबंधों में राहत, संपत्तियां अनफ्रीज करने सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीचूटनीतिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान दोनों देशों ने कई अहम मुद्दों पर आगे बढ़ते हुए 60 दिनों की कार्ययोजना पर सहमति बनाई है।

स्विट्जरलैंड में 21 जून की रात हुई बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में काम करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पर सहमत हुए हैं। इसके तहत तकनीकी स्तर की वातार्एं तत्काल शुरू की जाएंगी और अगले 60 दिनों में लंबित मुद्दों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला ये खबर भी पढ़े : इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ईरान पर किया जोरदार हमला

सूत्रों के अनुसार, बातचीत में ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगे कुछ प्रतिबंधों में छूट देने, आर्थिक प्रतिबंधों को आंशिक रूप से कम करने तथा ईरान की कुछ जमी हुई संपत्तियों को अनफ्रीज करने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं होता, इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है' ये खबर भी पढ़े : ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं होता, इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है'

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने किया, जबकि ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने संभाला। मध्यस्थ देशों पाकिस्तान और कतर ने वार्ता को सकारात्मक, रचनात्मक और उत्साहजनक बताया है।

नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी ये खबर भी पढ़े : नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

इस बीच क्षेत्रीय देशों ने भी इस पहल का समर्थन किया है। काहिरा में मिस्र, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिका-ईरान वार्ता को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। नेताओं ने नौवहन की स्वतंत्रता, क्षेत्रीय सुरक्षा और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को किसी भी संभावित समझौते का आधार बनाने पर जोर दिया। हालांकि अभी कोई अंतिम शांति समझौता नहीं हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच बनी यह सहमति मध्य पूर्व में तनाव कम करने और भविष्य में व्यापक समझौते की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे