उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से करेंगे संवाद 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अकादमी दौरे पर वल्लभभाई पटेल-पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस व्यावसायिक पाठ्यक्रम के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को आईजीएनएफए का दौरा करेंगे और भारतीय वन सेवा के 2025-27 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के साथ उनसे संवाद करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की मौजूदा व्यवस्था खत्म करने की याचिका खारिज की ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की मौजूदा व्यवस्था खत्म करने की याचिका खारिज की

वह 20 अगस्त को मसूरी स्थित एलबीएसएनएए में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अकादमी के दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

अकादमी दौरे पर वल्लभभाई पटेल-पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 एवं 20...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर

महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र सरकार कार्य संचालन नियम, 2026’ अधिसूचित कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को व्यापक जनहित में किसी...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: मंत्रियों के फैसले बदलने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ नियुक्त कर्मियों का प्रदर्शन रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के...
झारखंड 
सीजीएल-टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के विरोध में उतरे नियुक्त कर्मी

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में पिछले 24 दिनों...
राष्ट्रीय 
झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा