घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतका की पहचान दिव्या सोनकर पुत्री संजय सोनकर निवासी कासिमपुर के रूप में हुई है। करीब पांच वर्ष पूर्व दिव्या घर से चली गई थी और रमजान अली पुत्र मुनीर दरवेश निवासी कासिमपुर के साथ शादी की थी। दंपति का करीब दो वर्षीय एक बेटा भी है।
महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
जायस कोतवाली के प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंच गई लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
