जौनपुर में बेकरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर राख

पुलिस लाइन के सामने किड्स बैकर्स में दोपहर अचानक भड़की आग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में पुलिस लाइन के सामने स्थित किड्स बैकर्स में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बेकरी में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने दुकान में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया । सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

18aug512334567

आलू किसानों के लिए यूपी सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल ये खबर भी पढ़े : आलू किसानों के लिए यूपी सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

बेकरी के मालिक जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक बिजली का तार जलकर नीचे गिरा, जिससे आग लग गई। उस समय बेकरी में तीन लोग मौजूद थे। उन्होंने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकरी में प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

18aug5123345678

उन्होंने बताया यदि फायर ब्रिगेड की टीम और जल्दी पहुंच जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए सीएफओ आरपी राय ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एमपी हादसे में यूपी के आठ मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

भिंड सड़क हादसे में यूपी के लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 मजदूर घायल लखीमपुर...
उत्तर प्रदेश 
एमपी हादसे में यूपी के आठ मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

गायों को बचाने के दौरान पिकअप की डंपर से हुई टक्कर
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी

लखनऊ। मंगलवार शहीद पथ पर डीआईजी  हेमराज मीणा की कार हादसे का शिकार हो गई। हुसड़िया चौराहे के पास पीछे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डीआईजी की कार में पीछे से टक्कर मारी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों...