वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

बेटे ने जताया हत्या का शक, गहने गायब होने की बात सामने आई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित

अंबेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा धमरुवा में एक वृद्ध महिला की मौत के बाद हत्या की आशंका जताए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर प्राची सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को रमेश चंद्र मिश्र ने थाना मालीपुर पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी आशुतोष मिश्रा की मां की सुबह करीब आठ बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। करीब ढाई घंटे बाद आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां की मौत पर संदेह जताते हुए बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी मां की किसी ने हत्या की है तथा उनके द्वारा पहने गए आभूषण भी शरीर पर मौजूद नहीं हैं। जानकारी के अनुसार आशुतोष मिश्रा आईंपीएस अधिकारी हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर कोई गहरा चोट का निशान या स्पष्ट संघर्ष के निशान नहीं मिले। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर तीन चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण को रिजर्व रखा गया है। हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया है, जिससे हृदय की स्थिति और मौत के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन  ये खबर भी पढ़े : मारवाड़ी युवा मंच नें किया ध्वजारोहण एवं  व्यापार संगम 4.0 का भव्य एवं सफल आयोजन

पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच एवं अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पूर्व में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स) ने आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में खिताब...
खेल 
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

उत्तर प्रदेश

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग