अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण से डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश, बोधि वृक्ष, बुद्ध प्रतिमा व धम्म चक्र को हटाकर ऐशबाग विस्थापित करने के संबंध में बुद्ध-अंबेडकर समितियों व सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है। साथ ही डॉ. अम्बेडकर अस्थि कलश बचाओ मोर्चा भी सक्रिय हो गया है।

मोर्चा के संयोजक पूर्व मंत्री कमला कांत गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में सभी संगठनों के अध्यक्ष-सचिव राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इन राष्ट्रीय-ऐतिहासिक प्रतीकों को इसी स्थल पर संरक्षित रखने व सौंदर्यीकरण कर भव्य स्मारक बनाने की मांग करने का निर्णय लिया गया।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ये खबर भी पढ़े : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कमला कांत गौतम ने बहुजन समाज के सांसदों, विधायकों व राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से भी पीएम-सीएम को पत्र लिखने का अनुरोध किया है। साथ ही हर रविवार की शाम को  महासभा प्रांगण में भगवान बुद्ध की प्रतिमा व बाबा साहब के अस्थि कलश पर बुद्ध वंदना-पूजा अर्चना करने पर भी सहमति जतायी गयी। पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने कहा कि इस प्रांगण में बाबा साहब के अस्थि कलश की स्थापना 14 अप्रैल 1991 को डॉ. सविता अंबेडकर ने किया था। 21 अप्रैल 1993 को उपराष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने बोधि वृक्ष, 6 दिसंबर 2001 को राजनाथ सिंह ने 101 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा की घोषणा और 14 सितंबर 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धम्म चक्र की स्थापना की थी। यह स्थल करोड़ों बुद्ध-अंबेडकर अनुयायियों की आस्था का केंद्र है।

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद ये खबर भी पढ़े : कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ऐसे आस्था व राष्ट्रीय महत्व के प्रतीकों का संरक्षण राज्य सरकार का बाध्यकारी दायित्व है। इन्हें किसी व्यक्तिगत ट्रस्ट भवन में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। यदि इन धरोहरों से छेड़छाड़ हुई तो देश-विदेश के करोड़ों अनुयायी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में राम लगन सिंह यादव, केपी भारती, वीर बहादुर बौद्ध, नेकराम बौद्ध, गौतम जयंत, अरुण कुमार गौतम, डॉ आनंद स्वरूप, पौसी कुरील, आसिफ जमाल खान, सी .पी. सिंह अधिवक्ता उच्च न्यायालय, सत्य प्रकाश बौद, जीत लाल सैनी पूर्व पी.सी. एस., नेकराम भारती, राम, डॉक्टर दृष्टि जायसवार, सुनील कुमार गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।

अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित ये खबर भी पढ़े : अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

उत्तर प्रदेश

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे व बी एंड बी नीति में किए गए अहम संशोधन

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे