नीट परीक्षा को लेकर रेलवे सख्त, डीआरएम ने किया लखनऊ स्टेशन का दौरा
लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने नीट-2026 परीक्षा के मद्देनजर लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्मों, हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारियों व आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इसके तहत तीन विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियां 04206 लखनऊ-वाराणसी जं., 04202 लखनऊ-प्रयागराज संगम तथा 04208 वाराणसी जं.-पटना जं. का संचालन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
