एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
जनेश्वर मिश्र पार्क में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा रहे मुख्य अतिथि
लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एलडीए ने अनुरक्षित विभिन्न पार्कों में भव्य एवं व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
मुख्य कार्यक्रम गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज एवं भाजपा के प्रदेश त्र्यंबक त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देश में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
ये खबर भी पढ़े : आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यासमुख्य अतिथि बी. एल. वर्मा ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है, जिसने आज वैश्विक स्तर पर मानव स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति एवं जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त साधन भी है। महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट्स, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न क्लब, निजी कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
ये खबर भी पढ़े : हाय औन हाय मुहम्मद की सदाओं के बीच उठा जनाबे ज़ैनब के बच्चों के ताबूत पुलिस बल तैनातएलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में 14 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क, कानपुर रोड योजना स्थित स्मृति उपवन एवं जोनल पार्क, चौक स्थित लोहिया पार्क एवं गुलाब वाटिका, हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पार्क, कैसरबाग स्थित बेगम हजरत महल पार्क, राजा राम पाल सिंह पार्क, वीरांगना उदा देवी पार्क तथा अन्य पार्कों में लगभग 8,500 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर योग दिवस को सफल बनाया। एलडीए वीसी ने पार्कों में योगाभ्यास के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
