वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। अहरौरा-जमुई मार्ग पर रविवार दोपहर महुली गांव के सामने तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे करीब सात-आठ फीट गहरी खाई में जा गिरा। चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार वाराणसी के लोहता क्षेत्र निवासी साहिल भारती (25) पुत्र संतोष भारती अपने मित्र सागर भारती (24) पुत्र मुन्ना भारती निवासी गंगापुर, राजातालाब के साथ अहरौरा स्थित वाटर पार्क घूमने जा रहे थे। इसी दौरान अहरौरा-जमुई रोड पर महुली गांव के सामने बहेरा बाबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान ये खबर भी पढ़े : विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सागर भारती की मौत हो गई, जबकि साहिल का इलाज चल रहा है।

अहरौरा नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि खाली हाइवा ट्रक गिट्टी लोड करने सोनपुर पहाड़ी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।मृतक के मामा संतोष भारती की तहरीर पर पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजन के अनुसार सागर अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क घूमने निकला था। वह पांच भाइयों में एक था और जनरल स्टोर पर काम करता था। घटना से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...