जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में चार लोग घायल

विहिप नेता समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश कुमार श्रीवास्तव

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विहिप नेता समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

खरगूपुर निवासी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि गांव के शारदाकांत पांडेय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर एसडीएम तरबगंज की ओर से धारा 145 के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोप है कि रविवार रात करीब 10:30 बजे विपक्षी पक्ष विवादित जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र जितेंद्र पांडेय, भांजे विकास पांडेय, अभय समेत अन्य लोगों पर असलहों से फायरिंग कर दी गई।

जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है.... ये खबर भी पढ़े : जेन_जी इफेक्ट : तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है....

फायरिंग में जितेंद्र, विकास और अभय समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभय को जिला अस्पताल गोंडा भेजा गया, जबकि जितेंद्र और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार पांडेय की तहरीर पर शारदाकांत पांडेय, नीरजकांत पांडेय, अमन, संतोष कुमार पांडेय, अमरकांत पांडेय और विवेक कुमार त्रिपाठी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन