मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की तीन अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय पास में सो रही उनकी शिष्या ने विरोध करने का प्रयास किया तो एक हमलावर ने उसे पकड़कर मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय सच्चिदानंद नामदेव ने करीब 11 वर्ष पूर्व अपनी जमीन पर शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया था और वहीं रहकर पूजा-अर्चना करते थे। शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे वह मंदिर की छत पर सो रहे थे। उनके पास ही मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी 22 वर्षीय शिष्या रोशनी भी सो रही थी।

"योग" को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाए - मंडलायुक्त ये खबर भी पढ़े : "योग" को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाए - मंडलायुक्त

बताया गया कि देर रात लोहे की सीढ़ी के सहारे तीन अज्ञात युवक मंदिर की छत पर पहुंचे और सो रहे पुजारी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर शिष्या की नींद खुली और वह बचाव के लिए आगे बढ़ी, लेकिन एक हमलावर ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह दबाकर चुप रहने की धमकी दी।

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार ये खबर भी पढ़े : अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

हमलावर पुजारी को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद शिष्या ने शोर मचाया, जिससे कुछ दूरी पर खलिहान में सो रहे पुजारी के भाई चिंतामणि और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल पुजारी को तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत ये खबर भी पढ़े : वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर कई गहरे घाव और शरीर पर डंडों से हमले के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। घटनास्थल से खून से सना एक डंडा बरामद किया गया है, जबकि खून और फिंगर प्रिंट के नमूने भी एकत्र किए गए हैं।

मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि मंदिर से सटी जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि करीब दस दिन पहले कुछ लोगों ने मंदिर गिराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। वहीं ग्रामीणों के बीच अन्य संभावित कारणों को लेकर भी चर्चाएं हैं।

पुलिस ने शिष्या का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शिष्या का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सकी। मामले में मृतक के भाई चिंतामणि की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी पलाश बंसल ने रविवार को बताया कि हत्या के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का...
छत्तीसगढ़ 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

गुवाहाटी। भारत के आंतरिक जलमार्ग तंत्र की प्रमुख संस्था, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय...
राज्य 
गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश

वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

मीरजापुर। अहरौरा-जमुई मार्ग पर रविवार दोपहर महुली गांव के सामने तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाटर पार्क घूमने जा रहे युवकों की बाइक को हाइवा ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत