गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गुवाहाटी। भारत के आंतरिक जलमार्ग तंत्र की प्रमुख संस्था, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शानदार आयोजन किया गया। असम की जीवनरेखा मानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में तैरते जहाजों पर योग अभ्यास के जरिए इस विशेष दिन को मनाया गया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

गुवाहाटी के पांडु में आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रहपुत्र नदी) पर तैर रहे टगबोट 'एमपीटी सुखदेव' और 'एचपीटी डॉ. बी.आर. अंबेडकर' पर सवार होकर 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' के तहत सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। नदी के बीचों-बीच तैरते जहाजों पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

यह अनूठी पहल केवल पांडु तक ही सीमित नहीं रही। जोगीघोपा में भी 'डब्ल्यूबी सैफरन' जहाज पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इसके अलावा, डिब्रूगढ़ के बोगीबील में ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच तैरते 'डब्ल्यूबी आइरिस' और 'डब्ल्यूबी टैनसी' जहाजों पर योग दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आईडब्ल्यूएआई के कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईडब्ल्यूएआई के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक (प्रभारी) प्रवीण बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का एक शक्तिशाली आंदोलन बन चुका है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की प्रेरणा से आईडब्ल्यूएआई ने देश के आंतरिक जलमार्गों के संरक्षक के रूप में इस विशेष आयोजन के जरिए अपनी अनूठी पहचान पेश की है। ब्रह्मपुत्र की लहरों पर जहाजों पर किया गया यह योगाभ्यास प्रकृति और मानव स्वास्थ्य के बीच एक सेतु का निर्माण करता है तथा एक स्वस्थ, टिकाऊ और समावेशी भविष्य का संदेश देता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भोपाल । विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार की शाम समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों से गुंजायमान...
मध्य प्रदेश 
 समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

रॉटरडैम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
 भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का...
छत्तीसगढ़ 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

गुवाहाटी। भारत के आंतरिक जलमार्ग तंत्र की प्रमुख संस्था, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय...
राज्य 
गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास