भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा व नकदी बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

IMG-20260622-WA0001कौशाम्बी। जिले में भैंस चोरी की सनसनीखेज घटनाओं में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मंझनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी की रकम में से बची नकदी बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को थाना मंझनपुर क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि 29-30 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उनकी एक भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए। इसी रात भेलखा गांव निवासी अर्जुन कुमार सरोज की दो भैंसें भी चोरी हो गई थीं। मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

पुलिस जांच के दौरान भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए थे। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में फरार चल रहे गुड्डू उर्फ साहिल पुत्र तूफान अहमद निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल इनामी अभियुक्त गुड्डू उर्फ साहिल थाना मंझनपुर क्षेत्र के एदिलपुर नहर के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

कई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर ये खबर भी पढ़े : कई गाँवों की 14 घंटे बाधित रही बिजली,ऊर्जा मंत्री की फटकार बेअसर

सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। फायरिंग में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा 3,310 रुपये नकद बरामद किए गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है।

शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंसों की चोरी की थी। चोरी की गई भैंसों को उन्नाव स्थित स्लाटर हाउस में 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था। बिक्री से मिले रुपये गिरोह के सदस्यों में बांट लिए गए थे, जिसमें उसके हिस्से में पांच हजार रुपये आए थे। बरामद 3,310 रुपये उसी रकम में से बचे हुए हैं, जबकि शेष धनराशि खर्च हो चुकी है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे और इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अमृत सरोवरों पर जन-सहभागिता के साथ योगाभ्यास, श्रमिक व महिलाएं भी हुई शामिल ये खबर भी पढ़े : अमृत सरोवरों पर जन-सहभागिता के साथ योगाभ्यास, श्रमिक व महिलाएं भी हुई शामिल

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर । आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भोपाल । विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार की शाम समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों से गुंजायमान...
मध्य प्रदेश 
 समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

रॉटरडैम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
 भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का...
छत्तीसगढ़ 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास