कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार के कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों से बैठक की और वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में गोपनीय बैठक की।

राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में दो अलग-अलग सेशन में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटा 20 मिनट तक जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी। बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

इसके बाद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक भी की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, लखेश्वर बघेल, रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, फूलो देवी नेताम, अनिल भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

गोपनीय बैठक में राहुल गांधी ने सभी नेताओं को संयुक्त प्रयास यानी एकजुट होकर कार्य करने और कांग्रेस को मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, इसे एकजुटता से और मजबूती दी जाए, न कि कमजोर किया जाए। वर्तमान में प्रदेश के भीतर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर । आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भोपाल । विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार की शाम समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों से गुंजायमान...
मध्य प्रदेश 
 समूचे एमपी के 14 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में सजी संगीत संध्या

भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

रॉटरडैम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
 भारत ने नीदरलैंड को उसके घर में चटाई धूल, एफआईएच प्रो लीग में रोमांचक जीत

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर । कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का...
छत्तीसगढ़ 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

उत्तर प्रदेश

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 
भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास