अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सुकमा । भारत सरकार आयुष मंत्रालय और बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसका थिम "याेगा फाॅर हेल्दी एजिंग " "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग था ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ 212 बटालियन, द्वारा सुकमा जिले के एटापक्का कैंप में सुबह 06:30 बजे किया गया और वहां पर उपस्थित सभी अधिकारीयो व जवानो को उनके द्वारा योग के संबंध में कहा गया कि "उम्र बढ़ना प्रकृति है, पर बीमार होकर जीना विकल्प है। योग वह माध्यम है जिससे हम अपनी वृद्धावस्था को सक्रिय, सम्मानजनक और रोगमुक्त बना सकते हैं। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" का संदेश हम सभी को घर-घर तक पहुंचाना होगा तथा योग से होने वाले फायदो के बारे में भी उनके द्वारा बताया गया। सीआरपीएफ ने आजमन से अपील करते हुए कहा कि एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम योग की ओर बढ़ायें।

कार्यक्रम के आगे सूक्ष्य व्यायाम, जिसमें गर्दन, कंधे, कलाई और टखनो के संचालन, खड़े होकर किए गए आसन जिसमे वृक्षासन, ताड़ासन और प्राणायाम जिसमे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं उज्जायी श्रवास से मानसिक शांति व उच्च रक्तचाप नियंत्रण के गुर सिखाए गए। जिससे बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधिकारीयो व कार्मिक साथ मे स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चे लाभान्वित हुये और काफी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट-212 बटालियन के दिशा-निर्देशन में कराया गया और इस अवसर पर डॉ सुमित सहगल, सीएमओ (एसजी) कमाण्डेन्ट चिकित्सा, गौरव शर्मा उप कमाण्डेन्ट तथा अधीनस्थ अधिकारी व जवान और स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अमेरिका से फ्यूल ब्लेंडिंग के लिए...
कारोबार 
केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

दुबई। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को महिला टी20 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी टूर्नामेंट...
खेल 
महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

टोक्यो। भारत जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए समर्पित संगठन 'कनेक्ट इंडिया जापान' ने एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया...
अंतर्राष्ट्रीय 
शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

   बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश लखनऊ l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा है...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ