अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

बाल पुष्टाहार व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल और रिफाइंड तेल के वितरण को बंद करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को अधिक पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त रेडी-टू-ईट (आरटीई) आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को संतुलित पोषण से युक्त तैयार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कुपोषण की समस्या को कम करने और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति देने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि रेडी-टू-ईट आहार के माध्यम से लाभार्थियों तक आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और पोषण कार्यक्रम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, मोटा महादेव में बांटे फल ये खबर भी पढ़े : डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, मोटा महादेव में बांटे फल

जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर नई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करें।

वहीं  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 20 एवं 21 जून 2026 को प्राकृतिक खेती कार्यशाला अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत जनपद स्तरीय मिलेटस किसान मेला एवं कृषि सूचना तंत्र योजना अंतर्गत खरीफ उत्पादकता गोष्टी का आयोजन हवाई पट्टी अकबरपुर पर हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पंचायती राज जनपद प्रभारी ओमप्रकाश राजभर ने किया।

इस दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ मुख्य अतिथि  द्वारा किया गया। इस शिविर के माध्यम से जनपद में बाल विकास विभाग की नई रेसिपी का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम की मुख्य बातें, नई रेसिपी से अन्नप्राशन विभाग द्वारा जारी की गई नई रेसिपी के तहत विशेष रूप से तैयार की गई पौष्टिक खीर से मंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उनके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना की। गर्भवती महिलाओं की गोद भराईरू शिविर में आईं गर्भवती महिलाओं को विभाग द्वारा प्राप्त नए पुष्टाहार के पैकेट वितरित किए गए।

मंत्री जी ने अपने कर कमलों से महिलाओं को पुष्टाहार भेंट कर उनकी पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म संपन्न कराई।  इस अवसर पर मंत्री ने स्टॉल का निरीक्षण किया और पुष्टाहार की गुणवत्ता व नई रेसिपी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए यह नई रेसिपी बेहद प्रभावी साबित होगी। जन कल्याण शिविर के माध्यम से आज जनपद में नई रेसिपी का सफल शुभारंभ हुआ है।

इस कार्यक्रम में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद जिलाधिकारी ईशा प्रिया पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला जिला विकास अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप देव पटेल जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी