डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, मोटा महादेव में बांटे फल

गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को नजीबाबाद क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस चौकी साहनपुर, मोटा महादेव मंदिर, चिड़ियापुर समेत प्रमुख पड़ावों का दौरा कर स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मोटा महादेव मंदिर परिसर में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया और चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में शिवभक्तों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। बिजली विभाग की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक मिलीं।

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिवभक्तों को फल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कांवड़ियों के ठहरने, भोजन और पेयजल की व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा मोबाइल शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग से जुड़े संभावित गुलदार प्रभावित क्षेत्रों को लेकर वन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर वन विभाग की टीमें तैनात रखने और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करते हुए किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी गौतम राय तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

डोनर ह्यूमन मिल्क मां के दूध का विकल्प नहीं : प्रो. शालिनी

लखनऊ। डोनर ह्यूमन मिल्क किसी भी स्थिति में मां के दूध का विकल्प नहीं है। " हमारा उद्देश्य केवल डोनर...