हर घर तिरंगा' अभियान: परिषदीय विद्यालयों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • विद्यार्थियों ने तिरंगे के महत्व तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का किया उल्लेख 

बिजनौर। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे की आन-बान-शान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति पर प्रभावशाली विचार रखे।

विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र के संदेश तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का उल्लेख किया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति आस्था तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक  ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

इस दौरान विद्यालयों में राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं "हर घर तिरंगा" अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि "हर घर तिरंगा" अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बेटियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

   बदायूं। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
बेटियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोविंद साहब मेला होगा राजकीय, सीएम योगी की घोषणा

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 