कांवड़ यात्रा के चलते 8 अगस्त को बिजनौर के सभी स्कूल रहेंगे बंद
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय शनिवार को रहेंगे बंद
रामनाथ सिंह
बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में बढ़ते यातायात दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त (शनिवार) को बिजनौर के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों तथा जनहित, विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकास खंड के सभी विद्यालयों में आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी सूचना समय रहते विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
