हाय औन हाय मुहम्मद की सदाओं के बीच उठा जनाबे ज़ैनब के बच्चों के ताबूत पुलिस बल तैनात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला(बलरामपुर) । रेहरा माफ़ी के ईमामबारगाह मरहूम  इब्ने हसन में अंजुमने वफ़ाये अब्बास के तत्वाधान में एक मजलिस ए अज़ा का आयोजन हुआ जिसे मौलाना अशरफ़ इमाम ज़ैदी साहब ने सम्बोधित किया। मजलिस से पूर्व इरफ़ान हैदर,अबरार बलरामपुरी,अनीस उतरौलवी,मोजिज़ अब्बास,शुजा उतरौलवी,महमूदुल हसन,मिसाक़ हैदर,मोहसिन अब्बास,नदीम हैदर और तमाम छोटे बच्चों ने अपने कलाम पेश किए। 

मौलाना ने मजलिस को सम्बोधन करते हुए कहा कि कर्बला में जिस तरह सभी रिश्तों को सम्मान दिया गया उसकी मिसाल कहीं भी देखने को नहीं मिलती है हमें अपनी ज़िन्दगी में कर्बला को उतारने की ज़रूरत है तभी हम सभी रिश्तों को सम्मान दे पायेंगे मुहर्रम और कर्बला सारी  दुनिया को पैगाम देता है कि जब सारी दुनिया की ज़ालिम ताक़तें तुम्हारे विरुद्ध खड़ी हों तब भी तुम हक़ और सच के साथ अल्लाह पर भरोसा रखकर खड़े रहो कल कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन ने उस वक़्त के ज़ालिम का सामना करके उसे बेनक़ाब किया और आज हुसैनियों ने कर्बला के रास्ते पर चलकर इस वक़्त के यज़ीदियों की आँखों में आंखे डाल कर उन्हें घुटनों पर ला दिया। 

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक ये खबर भी पढ़े : कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

मुहर्रम आतंकवाद के विरुद्ध एक आंदोलन का नाम है जो सारी दुनिया को हमेशा हमेशा पैंग़ाम देता है कि ज़ुल्म के ख़िलाफ हमेशा आवाज़ उठानी चाहिए चाहे सामने कितना ही बड़ा ज़ालिम और आतंकवादी क्यों ना खड़ा हो अंत में उन्होनें इमाम हुसैन की बहन हज़रत जैनब के दो बच्चों की शहादत का सम्पूर्ण वर्णन किया तो माहौल बहुत ग़मगीन हो गया वहां मौजूद हर किसी की आँखों में आँसू आ गए । 

मजलिस के बाद जब इमामबारगाह से दोनो छोटे बच्चों के ताबूत बरामद हुए तो हर ओर से हाय औन हाय मुहम्मद की सदायें आने लगीं जिसमें अंजुमने वफ़ाए अब्बास रेहरा सादात और मेहमान अंजुमने क़मरे बनी हाशिम उतरौला ने नौहा ख़्वानी और सिनाज़नी करके कर्बला के शहीदों को पुरसा पेश किया। 

भीषण गर्मी में श्रद्धांलुओं के लिए जगह जगह सबीले हुसैनी शरबत लस्सी चाय कोल्डड्रिंक की स्टालें पानी और शरबत की वैन ज़ायरियों की प्यास बुझा रही थी ।  साल 1964 से उठने वाला ऐतिहासिक जुलूस अपने विभिन्न मार्गों से चलकर इमामबारगाह मरहूम मुहम्मद ज़ाहिद से होता हुआ देर रात्रि इमामबारगाह मरहूम हसन जाफ़र पहुंच कर सम्पन हुआ। 

जुलूस में थाना अध्यक्ष गैड़ास बुज़ुर्ग राना प्रताप सिंह हल्क़ा प्रभारी साजिद ईमान एस आई जावेद अहमद कंस्टेबल विशाल तिवारी निखिल पटेल संदीप कुमार महिला कंस्टेबल संघ मित्रा प्रेषिका मौर्या भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा ।  

इस अवसर पर तवक्कल हुसैन रिज़वी,हिलाल रिज़वी,किश्वर रिज़वी समीर रिज़वी इमामिया ट्रस्ट के सद्र ऐमन रिज़वी,ज़ैन जाफ़री,ज़ुहैर आब्दी,अली मुर्तज़ा रिज़वी,अली जाफ़र,तौसीफ़ हसन,अब्बास जाफ़र,तौक़ीर हसन,शारिब रिज़वी,अली नवाज़,अंसर रिज़वी,ज़ुहैर अब्बास,ग़ुलाम हुसैन,अजमल रिज़वी,मुहम्मद आमिर,अली शाहनशाह,मोजिज़ अब्बास,मुहम्मद आलिम,मीसम अब्बास,इंतेज़ार मेहदी,अतहर अब्बास,अता अब्बास,ज़ामिन अब्बास मुहम्मद अली मंचम यादव कर्ता राम यादव मनसा राम यादव दुर्गेश यादव के साथ साथ उतरौला अमया देवरिया रैगावाँ पिपरा के लोग भारी संख्या में मौजुद रहे

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान के केशम द्वीप के आसपास हुए ताजा धमाकों से होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर से नाजुक हो गए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के केशम द्वीप के आसपास धमाके, होर्मुज में हालात नाजुक

डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

नई दिल्ली।दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली...
खेल  राज्य  दिल्ली 
डीपीएल: आर्यन गौर के 91 रन, पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रन से हराया

मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को उसके सोशल मीडिया...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उत्तर प्रदेश

नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म मामले का खुलासा, बीसीए छात्र गिरफ्तार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू