ओनेस्ट ऐप पर होगा नौकरियों का ब्यौरा, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

जिले स्तर पर भी स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

राजेश सिंह

  • वर्ष 2026-27 में 4 लाख साक्षर युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन ने उठाया है। इसी क्रम में अगले माह जुलाई से स्नानक एवं परास्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाया जायेगा। साथ ही जॉब फेसिलिटी सेंटर का आगाज भी मुजफ्फरनगर से हो गया। रोजगार मेलों का आयोजन अब जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। साथ इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 4 लाख साक्षर युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जॉब फेसिलिटी सेंटर के तहत एक ओनेस्ट ऐप लांच किया गया है जिसमें जिला स्तर पर नौकरियों का ब्यौरा उपलब्ध होगा। इसे युवा देख कर आवेदन कर सकते हैं। इसमें हर युवा को कम से कम 12 हजार रुपये मानदेय एवं अन्य सुविधाओं से युक्त रोजगार मुहैया कराया जायेगा। इस योजना का शुभारंभ विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवााल कर दिया। साथ ही प्रदेश में करीब 40 औघोगिक इकाईयां भी अपनी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण देकर युवाओं को जाब दे रही है। 

पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने चार लाख युवाओं को साक्षर युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया हे। इसके तहत विभाग द्वारा 200 से 900 घंटे का प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी तरह विश्वविद्यालयों व सरकारी डिग्री कालेजों में भी छात्रों को स्किल ट्रेनिंनग देने का कार्य विभाग जुलाई से आरंभ करेगा। यह प्रशिक्षण भी 200 से 600 घंटे का होगा जिसे रोज डेढ़ से 3 घंटे तक आयोजित किया जायेगा।

विभाग के संयुक्त निदेशक मंयक गंगवार ने बताया कि अब तक मंडल स्तर पर मेरठ, देवीपाटन, प्रयागराज, चित्रकूट में बृहद रोजगार मेला का आयोजित किया जा चुका है। इसमें औसतन 2 से 5 हजार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बरसात को देख विभाग ने इस मेलों का आयोजन जिला स्तर पर करने के निर्देश जारी कर दिये है। 

इन मेलों में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग अगले माह से 32 आईटीआई में स्किल ट्रेनिंग कराने जा रहा है। इसमें भी महिलाओं को महज 100 रुपये शुल्क अदा करना होगा, जिसके एवज में उन्हें 12 हजार रुपये पर रोजगार देने का प्राविधान किया गया है।

हर गरीब युवाओं को मिलेगा रोजगार...!
कौशल विकास मिशन की अपर निदेशक प्रिया सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जीरो पावर्टी अभियान के तहत 13 लाख गरीब परिवरों को चिन्हित किया गया है। इसमें हर परिवार के एक एक युवा को विभाग द्वारा प्रशिक्षण देकर न्यूनतम 16,500 रुपये मानदेय पर रोजगार दिलाया जा रहा है। अब तक 25 हजार से अधिक युवाओं को जॉब मिला चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रवीण प्रोजेक्ट के तहत भी 4 लाख लक्ष्य के सापेक्ष पहले त्रैमासिक में  70 हजार  युवाओं को रोजगार दिलाया जा चुका है। आनेस्ट ऐप एवं औघोगिक प्रशिक्षण प्रदाता योजना भी बेहतर ढंग से चल रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश
उत्तर प्रदेश 
पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने सेल्समैन का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को...