अतिथि प्रवक्ता और मेंटरों की होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि घोषित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलीगंज में संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पढ़ाने के लिए अतिथि प्रवक्ता एवं मेंटरों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 6 जुलाई तक चलेगी।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, एथिक्स, समसामयिकी, सामान्य हिन्दी, उत्तर प्रदेश विशेष तथा सी-सैट सहित कई विषयों के  लिए विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाएगा। अतिथि प्रवक्ता पद के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो तथा संबंधित विषय में परास्नातक हो। नेट, जेआरएफ अथवा पीएचडी कर रहे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। 

योग शिविर में न्यायाधीशों ने बहाया पसीना, उच्च न्यायालय लखनऊ में हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : योग शिविर में न्यायाधीशों ने बहाया पसीना, उच्च न्यायालय लखनऊ में हुआ आयोजन

इसके अलावा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक तथा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। चयनित अतिथि प्रवक्ताओं को 90 मिनट के प्रत्येक क्लास पर दो हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्रों की जांच, विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन तथा ट्रायल भी शामिल होगा। इसी तरह समाज कल्याण विभाग ने प्रशिक्षण केन्द्र में अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए मेंटरों के चयन की भी व्यवस्था की है। 

टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम, रेडक्रॉस ने थामा मरीजों का हाथ ये खबर भी पढ़े : टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम, रेडक्रॉस ने थामा मरीजों का हाथ

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने  यूपीएससी की प्रारंभिक अथवा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो,वह आवेदन कर सकते हैं। चयनित मेंटरों को प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में नि:शुल्क आवास, भोजन तथा पुस्तकालय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन योजना, मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

उत्तर प्रदेश

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे