कब तक बहायेंगे आंसू, ऐसे होती रहेगी लाशों की गिनती

मुआवजा, जांच और निलम्बन काफी नहीं, बच्चों को स्वयं ही बचाना होगा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-06-22 at 8.02.26 PM (1)

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में जहां पूरी सत्ता बैठती हो वहां पर नियम-कानून लागू न होना वाकई चिंता का विषय है। कोचिंग सेंटर में सोमवार को  जिन बच्चों ने जान गवाईं वह क्या हादसा था या फिर लापरवाही का वह दंश जो पूरी व्यवस्था में जड़ तक घुसा हुआ है। बहरहाल कुछ भी हो अब यह निर्धारण करना जरूरी है कि बड़े-बड़े हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार क्यों नहीं जागते और उनको व्यवस्था दंडित क्यों नहीं करती। दंड के नाम पर मुआवजा, जांच के आदेश और निलम्बन अब सरकारी ऐक्शन का एक कहानी बनती जा रही हैं। इन पर विराम लगाना जरूरी है। अन्यथा बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे इसी तरह लाशों की गिनती करायेंगी। कोचिंग सेँटर में आग की घटना न तो नई है न ही पहली बार हुई है। अक्सर देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक घटनाएं पूरी व्यवस्था का तमाशा दिखाती रहती हैं। कभी किसी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से बच्चों की मौत हो जाती है तो कभी बच्चे आग में अपनी जान गंवा देते हैं। कभी स्कूलों में आग लगती है तो वहां फायर सिस्टम ही नहीं पहुंच पाता। जो संस्थान बच्चों का भविष्य बनाने का दावा करते हैं, मोटी फीसें लेते हैं वही उनकी सुरक्षा पर जरा सा भी ध्यान नहीं देते। वह भी तब इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हमारी व्यवस्था भी इन कोचिंग सेंटरों की ओर झांकना भी नहीं उचित समझती कि आखिर बच्चों की सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। 
याद करिए दो साल पहले  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने और उनमें बच्चों की मौत के बाद को स्वत:संज्ञान लेते हुए सख्त लिहाजे में  कहा था कि कोचिंग संस्थान डेथ सेंटर बन गए हैं। जहां छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। घटना पर दिल्ली और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा था हमें नहीं पता कि दिल्ली या भारत सरकार ने अब तक क्या प्रभावी उपाय किए हैं। हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सभी के लिए आंखें खोलने वाली हैं। सीजीआई  जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम नोटिस जारी कर रहे हैं ताकि दिल्ली और केंद्र सरकार कारण बताएं कि अब तक क्या सुरक्षा मानदंड निर्धारित किए गए हैं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और आदेश-निर्देश के बाद भी सरकारें उसी ढर्रे पर हैं। यदि इस ओर तनिक भी जिम्मेदारों की आंखें खुलीं होतीं तो कम से घटनाओं पर कुछ तो विराम लगाता। बहरहाल अब व्यवस्था को दोष देना बंद कर खुद जागरुकता की ओर बढ़ें तो हमारे बच्चे सुरक्षित हो सकते हैं। हमे खुद उन कारणों को तलाशना होगा जो मौत के कारक बन जाते हैं। मसलन जिस स्कूल या कोचिंग सेंटर में बच्चों की सुरक्षा के मानक पूरे न हों वहां अपने बच्चों को भेजने से बचें। कैरियर का भविष्य इतना बड़ा नहीं कि आंखे मूद कर इन मौत के कुओं में अपने बच्चों का धकेल दें। इसलिए अभी भी समय है कि हम अपने बच्चों के स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में जायें और वहां उन व्यवस्थाओं को देखें, न हो तो आपत्ति जतायें, इसके बाद भी यदि संचालक अनदेखी करें तो वहां से अपने बच्चों को निकाल लें। 

मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना

प्रेम राज सिंह ,केजीएमयू ट्रामा सेंटर प्रभारी ने बताया  लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना ।  " हमारे पास करीब 22-23 लोग आए थे। जिसमें से 15 मृत पाए गए थे। 8 घायल थे। जिसमें से 6 की हालत स्थिर है दो लोगों को ज्यादा चोट आई है,15 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण  ये खबर भी पढ़े : सधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण 

पोस्टमार्टम भेजी गई डेड बॉडी की हुई पहचान

राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान

1 सागर उम्र 27 वर्ष की हुई मौत
2 नीलेश उम्र  27 वर्ष की हुई मौत
3 अनामिका उम्र 28 वर्ष की हुई मौत
4 श्याम उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
5 अनुचा उम्र 25 वर्ष की हुई मौत
6 सोमालिया उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
7 शाहजान उम्र 19 वर्ष की हुई मौत
8 रुक्मणि उम्र 24 वर्ष की हुई मौत
9 आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष की हुई मौत
10 अब्दुल रहमान उम्र 24 वर्ष की हुई मौत

पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई डेड बॉडी के परिजन लगातार पहुंच रहे।
कुछ बॉडी की पहचान होना अभी शेष बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के...