राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान

— मदद के लिए चिल्ला रहे छात्रों के लिए बने फरिश्ता

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ।  महामहिम राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर समरजीत सिंह कोचिंग सेंटर में फंसे छात्रों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे । जहां पर लोग मोबाइल से वीडियो बनाने मैं व्यस्त थे वही समरजीत सिंह ने उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर छह छात्रों की की जान बचाने में कामयाब हुए। गौरतलब है कि राज्यपाल  जनभवन  (राजभवन) मैं तैनात पर्सनल सिक्योरिटी अफसर समरजीत सिंह जन भवन से ड्यूटी करके घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भयानक आग लगी हुई थी। वह यह देखकर वहां रुक गए और उन्होंने अपनी जान को खतरे में डालकर छ: छात्रों की जान बचाने में कामयाब भी रहे।  
उन्होंने तार के जरिए नीचे गिर रहे छात्रों को सहारा दिया। वहीं दूसरी ओर पीछे से दीवार में मैन होल कर अंदर जाने की कोशिश की जा रही थी समरजीत ने उसमें भी मदद करते हुए उसके मेंन हॉल को कंप्लीट करने में मदद की और उसके बाद पानी की बौछार लेकर धीरे-धीरे अंदर तक चले गए। अगर हम यह कहें कि समरजीत  सिंह उन बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर आए । उन्होंने छ: ऐसे फंसे हुए छात्रों को बाहर निकलने में समरजीत सिंह कामयाब हुए जिनकी जान जोखिम में पड़ी हुई थी । इस संबंध में वह कहते हैं कि सोमवार को दो बजे ड्यूटी समाप्त कर घर जाते समय रास्ते में एक ऐसी घटना हुई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है अलीगंज लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लग रही थी बच्चे की मदद के लिए चिल्ला रहे थे पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच नहीं पाई थी लोगों का नहीं पता पर मुझे जो सही लगा मैंने किया। सुकून इस बात का है कि मेरे प्रयास से 6 लोग की जान बच गई। उनके इस कार्य की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उसे भयंकर दर्दनाक मंजर जहां आग लोगों को अपनी चपेट में ले रही थी वहां उसके पास जाने की कोई जरूरत नहीं कर पा रहा था ऐसे में उन्होंने अपनी जान को खतरे में डालकर इस साहसिक कार्य को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

उत्तर प्रदेश

अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वास्तविक जिम्मेदारियों और तकनीकी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड मामले में अधिशासी अभियंता के निलंबन पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...
उत्तर प्रदेश 
कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा