लापरवाही बनी काल: अलीगंज में भीषण अग्निकांड,मंजर देख कांप गई रूह!
दीवार तोड़कर निकाली गई लाशें,किया रेस्क्यू
एक-एक कर स्ट्रेचर पर निकाले गई लोगों की लाशें
- एम्बुलेंस और फायर की गाड़ियों से पैट गई सड़क
लखनऊ। सोमवार अलीगंज के पुरनिया में लोक सेवा आयोग के पीछे मौजूद एक लोक सेवा के पीछे एक तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग ने कई घरों का चिराग छीन लिया। हादसे के बाद का मंजर ऐसा था कि पड़ोस में रहने वाले लोगों की रूह कांप गईं। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पड़ोस की दीवार तोड़नी पड़ी। लोगों को रेक्सयु किया गया। स्ट्रेचर पर एक-एक कर कोचिंग सेंटर से लाशों को निकाला गया। सीएम योगी ने इस मामले में एलडीए,फायर सहित अन्य विभागों की जवाबदेही तय की है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ घटना दोपहर दो बजे के बाद हुई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि बिल्डिंग में थ्री डी एनिमेशन का ऑफिस था, जिसमें लगभग 40 लोग काम करते थे। ऑफिस का मुख्य गेट थंब इंप्रेशन से खुलता था। घटना के बाद उसमें जल्दी थंब नहीं लग पा रहा था, इसलिए हादसा इतना ज्यादा बड़ा हो गया। फंसे लोगों में अम्मार, अनामिका, आदिल, ज्योति, नीलेश, सागर, सैयम, सैजन, सुखमनी, सौमाल्या, अब्दुल रहमान और अनुचा के नाम सामने आए।
ये खबर भी पढ़े : जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तारबच्चों के साथियों के अनुसार 3-4 बच्चे खुद को वॉशरूम में बंद कर लिए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई है। पास के मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर फायर टीम अंदर पहुंची। कुछ बच्चों ने बाहर कूदकर जान बचाई, जिन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल भेजा गया। राहत-बचाव कर्मियों ने अंदर से शवों को बाहर निकाला। पेट्स शॉप में काम करने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट हुआ और इसके बाद आग ऊपर की ओर फैल गई और धुआं भरने लगा। मैं बीच वाले फ्लोर पर था। हमने कुछ पेट्स निकाल लिए,जबकि अन्य को एसडीआरएफ ने बचाया।
इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखने हुए कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि है। जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने सरकार से घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।
ये खबर भी पढ़े : अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापनइसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच होनी चाहिए, क्योंकि ऐसे हादसों का शिकार किसी भी परिवार के बच्चे हो सकते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी को मिलकर गंभीर प्रयास करने चाहिए। अग्निकांड में घायल जयंत गुप्ता को ट्रॉमा सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वह जलती इमारत से कूद गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की घटना बेहद दुखद है। मायावती ने कहा कि इस तरह की जानलेवा घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं और कई परिवारों की उम्मीदों को बिखेर देती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से तार के सहारे नीचे उतरकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के वीडियो में लोग धुएं के बीच तार पकड़कर नीचे आते हुए दिखाई दे रहे। मरने वालों में 3 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी थी, उसमें इमरजेंसी एग्जिट नहीं थी। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दुख जताया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
