पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0 होम स्टे नीति-2025 में कतिपय संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार होम स्टे इकाई शहरी परिक्षेत्र में विशुद्धतः स्वामित्व अथवा विकास प्राधिकरणों से लीज पर ली गयी भूमि पर निर्मित आवासीय इकाई ही होगी तथा उसमें स्वामी अथवा उसका परिवार भौतिक रूप से निवास करना अनिवार्य किया गया है।

होम स्टे इकाई में एक से अधिकतम आठ कक्ष (16 शैय्या) पंजीकृत कराये जा सकते हैं। पूर्व में दो तिहाई कक्षों को ही किराये पर देने की व्यवस्था थी, जिसकी संख्या कम से कम 01 तथा अधिकतम 06 (16 शैय्या) थी।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बी0 एण्ड बी0 एवं होम स्टे नीति-2025 के प्रस्तर-5 में संशोधन किया गया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में आवासीय इकाईयों तथा लीज पर लिये गये आवासीय भवनों में देशी-विदेशी पर्यटकों को किफायती दरों पर आवास एवं नास्ता/भोजन आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु इकाई स्वामी द्वारा इस योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया जायेगा। इकाई में केयर टेकर का निवास करना अनिवार्य होगा। सम्पत्ति धारक द्वारा उसके आवासीय/लीज भवन के अधिकतम 08 कक्षों को ही किराये पर दिया जा सकेगा। 

 संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित ये खबर भी पढ़े :  संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

लीज पर लिये गये भवन की लीज न्यूनतम 03 वर्ष की होनी चाहिए। इस श्रेणी के अंतर्गत 16 विस्तरों वाली डारमेन्ट्री पात्र इकाई मानी जायेगी। उन्होंने बताया कि संशोधन के अनुसार 08 कक्षों से अधिक आवासीय भवनों तथा होटल, मोटल, गेस्ट हाउस आदि को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत नहीं किया जायेगा। पंजीकृत इकाईयों का पंजीकरण अवधि समाप्त होने के पूर्व पोर्टल पर अपने पंजीकरण का स्वयं नवीनीकरण करा सकेगी। स्वनवीनीकरण (।नजव त्मदमूंस) की यह व्यवस्था पंजीकरण समाप्ति की तिथि से 03 माह पूर्व से उपलब्ध रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट