लखनऊ।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कहा कि अलीगंज, लखनऊ में आग लगने के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।