"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

डिपो में एमडी समेत कर्मचारियों ने लगाए आसन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ मेट्रो ने अनूठी पहल करते हुए कर्मचारियों और यात्रियों को योग से जोड़ने का प्रयास किया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।

ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में हुए मुख्य कार्यक्रम में यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर रविवार सुबह यात्रियों ने भी योग शिविर में हिस्सा लिया।

वाराणसी में कृषि विमान ड्रोन सेवा का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में कृषि विमान ड्रोन सेवा का प्रदर्शन

ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कुछ समय निकालकर योग और ध्यान किया। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति और बढ़ती उम्र में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व की जानकारी दी। यूपीएमआरसी के अनुसार आगरा और कानपुर मेट्रो परिसरों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

निगम में नए कर्मचारियों के तीन माह के अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में दैनिक योग सत्र पहले से शामिल हैं। एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव को नियंत्रित करने और कार्यकुशलता बनाए रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक व मानसिक संतुलन बना रहता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

   बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...