अंकुश नारंग का एमसीडी मेयर को पत्र, बिल्डिंग हादसों और अग्निकांड पर सदन में हो चर्चा

भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही के चलते मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुलाजाब में बिल्डिंग हादसे में कई लोगों की जान चली गई- अंकुश नारंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और निरीक्षण व्यवस्था में गंभीर चूक के चलते लगातार घटनाएं हो रही हैं- अंकुश नारंग
  • सदन में इन घटनाओं को लेकर संबंधित विभागों की रिपोर्ट रखी जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए- अंकुश नारंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मेयर को पत्र लिख कर दिल्ली में लगातार बिल्डिंग गिरने और अग्निकांड की हो रही घटनाओं पर सदन में चर्चा तथा जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही के चलते मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुलाजाब में बिल्डिंग हादसे में कई लोगों की जान चली गई। अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और निरीक्षण व्यवस्था में गंभीर चूक के चलते लगातार घटनाएं हो रही हैं। हमारी मांग है कि सदन में इन घटनाओं को लेकर संबंधित विभागों की रिपोर्ट रखी जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अंकुश नारंग ने मेयर को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपका ध्यान विगत दिनों दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अत्यंत गंभीर एवं दुखद घटनाओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जिन्होंने नगर निगम की निगरानी व्यवस्था, भवन सुरक्षा मानकों तथा अग्नि सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

 20-21 जून को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर ,  करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी ये खबर भी पढ़े :  20-21 जून को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर , करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी

अंकुश नारंग ने कहा है कि 02 जून 2026 को दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब क्षेत्र में अवैध निर्माण के दौरान पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मृत्यु तथा अनेक लोगों के घायल होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी प्रकार 03 जून 2026 को मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मृत्यु एवं लगभग 40 लोगों के घायल होने की घटना ने संपूर्ण दिल्ली को झकझोर कर रख दिया।

विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 12 जून 2026 को तुगलकाबाद एक्सटेंशन, गोविंदपुरी स्थित पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में 3 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। 14 जून 2026 को कालकाजी स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट तथा राजौरी गार्डन स्थित एक बड़े शोरूम में आग लगने की घटनाएं भी प्रशासनिक लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कमी की ओर संकेत करती हैं।

ममूटी, अलका याज्ञनिक, रोहित शर्मा और आर. माधवन समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान ये खबर भी पढ़े : ममूटी, अलका याज्ञनिक, रोहित शर्मा और आर. माधवन समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान

अंकुश नारंग ने कहा कि हाल ही में 22 जून 2026 को मिंटो रोड एवं मीर दर्द रोड क्षेत्र में लगी भीषण आग में बैटरी रिक्शा, लकड़ी के गोदाम, मकान एवं लगभग 30 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे भारी जन-धन की हानि हुई। उपरोक्त घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन तथा निरीक्षण व्यवस्था में गंभीर कमियां मौजूद हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई एवं नियमित निरीक्षण किए गए होते, तो संभवतः इन घटनाओं को रोका जा सकता था।

अकुश नारंग ने मेयर से अनुरोध करते हुए कहा है कि उक्त विषय को आगामी निगम सदन की बैठक के एजेंडा में शामिल कराया जाए तथा संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाए। साथ ही, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण दिल्ली में अवैध निर्माणों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने, व्यावसायिक एवं सार्वजनिक भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए जाएं। जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं तत्काल ध्यान अपेक्षित है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

  फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

कोडरमा । जिले के झुमरीतिलैया शहर और आसपास के रिहायशी इलाकों में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय पुलिस...
झारखंड 
कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रभु श्री राम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह