कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन
कोडरमा । जिले के झुमरीतिलैया शहर और आसपास के रिहायशी इलाकों में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। नया मामला विद्यापुरी स्थित धनी सिंह तालाब के पास का है, जहां मंगलवार की रात 9 बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान उसी मोहल्ले की रहने वाली डॉ रेखा भदानी (पति विशाल भदानी) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह रात के समय अपने पुत्र को लेने जा रही थीं, तभी घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गयी है। घटना के वक्त वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अपराधी तेज रफ्तार बाइक से भागने में सफल रहे। बाद में सीसीटीवी और छानबीन के आधार पर दो नाबालिग युवकों को पकड़ा गया है।
----
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
